एटा। एक मजदूर के जन-धन खाते में 3 करोड 72 लाख रुपए जमा हो गए हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद बैंक में हडकंप मच गया है। साथ ही आयकर विभाग भी इस अकाउंट में इतना पैसा जमा होने से हरकत में आ गया है। घटना एटा की है। जिस मजदूर के खाते में यह करोडों की रकम जमा हुई है, उसका नाम अरविंद कुमार है।
अरविंद दिल्ली में तिरपाल सिलने का काम करता है। अरविंद का एटा के आईसीआईसीआई बैंक में जन-धन खाता है। अरिवंद ने एक वर्ष पहले यह खाता खुलवाया था। मिरपाल सिलने वाले के खाते में अचानक करोडों रुपए जमा होने से हडकंप सा मच गया है।
पुलिस भी सतर्क हो गई है। बैंक और आयकर विभाग खाते की जांच करने में जुट गई है। आयकर विभाग की एक टीम बैंक पहुंची और छानबीन की। अरविंद के पास जन-धन खाते का एक एटीएम कार्ड पहले से था लेकिन उनके घर के पते पर एक और एटीएम कार्ड पहुंचा।
# खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope