• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

सर्दी का सितम जारी: 27 ट्रेनें लेट, 3 रद्द

नई दिल्ली। पर्वतीय इलाकों में हुई भारी बर्फबारी से पहाडों के साथ-साथ मैदानों में भी पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई। उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में हाड कंपाने वाली ठंड पड रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में कई जगहों पर कोहरा छाया है, जिसने यातायात की रफ्तार को धीमा कर दिया है। कोहरे की वजह से दिल्ली आने जाने वाली 27 ट्रेनें देरी से चल रही है। खबर मिल रही है कि दिल्ली से चलने वाली 3 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, सात ट्रेनों का समय भी बदल दिया गया है।

दिल्ली में आज सुबह फिर से सर्द सुबह के तौर पर दर्ज की गई। सुबह का तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। सर्द हवाओ ने भी सर्दी के सितम और बढा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और धूप निकलेगी। साथ ही सर्द हवाएं लोगों को परेशान करेंगी।

[@ पढाई के लिए 16 किलोमीटर का पैदल सफर ]

यह भी पढ़े

Web Title-27 trains delayed, 7 rescheduled and 3 cancelled due to fog in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 27 trains delayed, 7 rescheduled, 3 cancelled, due to fog, delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved