• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जात-पात को तोड 22 युवा विवाह बंधन में बंधे

22, tied the knot breaking caste youth - Himachal Bilaspur News in Hindi

बिलासपुर । इश्क न जाने जात-पात, शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार से समाज में बने हुए जाति-पाति के बंधनों को लोग अब तोड़ने लगे हैं। बिलासपुर जिला के 22 युवाओं ने विवाह सूत्र में बंधकर अपना घर बसा लिया है। सरकार की ओर से ऐसे विवाह करने वालों को प्रोत्साहन स्वरूप 5 लाख की राशि प्रदान की गई है। वहीं विधवा महिलाएं भी दोबारा विवाह के लिए आगे आई हैं। इस साल 10 महिलाओं समाज की अन्य भ्रांतियों को दरकिनार करके अपने-अपने घर बसाए हैं। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि विधवा पुनर्विवाह योजना का मकसद विधवाओं को दोबारा विवाह के लिए प्रेरित करना है।
योजना के तहत ऐसी महिलाओं को विभाग की ओर से पांच हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। इसके लिए विधवा के प्रथम विवाह की तिथि, विधवा होने की तिथि तथा पुनर्विवाह की तिथि तथा हिमाचली प्रमाण पत्र विभाग के पास जमा करना होता है। साल 2016-17 के बिलासपुर जिला के लिए साढ़े दस लाख रुपए मंजूर हुए हैं। इसमें से विभाग अब तक 10 मामलों में पांच लाख रूपए की राशि विधवा महिलाओं को जारी कर चुका है। अंतरजातीय विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में विभाग को इस साल 11 लाख रूपए मंजूर हुए हैं जिसमें से पांच लाख रूपए खर्च कर दिए गए हैं, अभी 6 लाख रूपए विभाग के पास पड़े हुए हैं।
11 लोगों को योजना के तहत अभी तक राशि जारी की गई है। बिलासपुर जिला में महिला एवं बाल विकास विभाग के पास आपराधिक क्षति राहत एवं पुनर्वास योजना के तहत लाभ लेने के लिए इस साल 24 महिलाएं पहुंची। पीड़ित महिला को सहायता प्रदान करने के मकसद से इस साल विभाग को 17 लाख रूपए की राशि मंजूर हुई है। पीड़ित महिला को विभाग तीन किश्तों में 75 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान करता है। विशेष परिस्थितियों में यह राशि एक लाख रूपए तक भी दी जा सकती है। इस साल 24 महिलाओं को विभाग 9 लाख रूपए की राशि प्रदान कर चुका है।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

यह भी पढ़े

Web Title-22, tied the knot breaking caste youth
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 22, tied, breaking, news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, himachal bilaspur news, himachal bilaspur news in hindi, real time himachal bilaspur city news, real time news, himachal bilaspur news khas khabar, himachal bilaspur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved