कोच्चि। मलयालम फिल्म जगत की अभिनेत्री के अपहरण मामले में दो अन्य लोगों
को गिरफ्तार किया गया है। केरल पुलिस ने रविवार को बताया कि दोनों को
कोयंबटूर से शनिवार रात गिरफ्तार किया गया। अभिनेत्री का शुक्रवार रात
त्रिसूर से कोच्चि लौटते वक्त कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। हालांकि वह
कुछ ही समय बाद उनके चंगुल से छूटने में कामयाब रही थीं। बताया जाता है कि
उन्होंने अभिनेत्री को ब्लैकमेल करने के लिए उनकी कुछ तस्वीरें भी लीं। [# गर्ल्स के उत्साह, उमंग और उत्सव में खिली दिल की धडक़न] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
इस
मामले में उनका पूर्व कार चालक संदिग्ध है, जिसे पहले ही हिरासत में ले
लिया गया है। अभिनेत्री ने इस खौफनाक वारदात के बारे में अभिनेता-निर्देशक
लाल को बताया, जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके तुरंत बाद पुलिस ने
अभिनेत्री के पूर्व चालक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।
सेलम में मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, 11 शक्ति अम्माओं का मंच पर किया सम्मान
हरियाणा मंत्रिमंडल विस्तार: डॉ. कमल गुप्ता,सीमा त्रिखा, महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली
उपेंद्र कुशवाहा से मिले विनोद तावड़े, लोकसभा की एक सीट के साथ ही एक MLC सीट भी मिलेगी
Daily Horoscope