वुहान। चीन के हुबेई प्रांत में शुक्रवार रात भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लापता हैं। बचाव कार्यो में लगे दमकलकर्मियों के मुताबिक, नानझांग काउंटी के मिराज होटल के पीछे शाम लगभग 7.30 बजे मलबा ढहने से 15 लोग फंसे हुए हैं।
यह घटना उस समय हुई जब होटल के पीछे लगभग 3,000 वर्गमीटर क्षेत्र का मलबा होटल पर ढह गया। बचावकर्मियों ने पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला, जिनमें से दो की अस्पताल में मौत हो गई। इस तीन मंजिला इमारत ढहने से इमारत की पहली मंजिल पर होटलकर्मी और मेहमान फंस गए। बचाव कार्य जारी हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope