• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारतीय नौसेना में शामिल होंगे नए वॉरशिप!

मुंबई। भारत को समुद्र के अंदर महाशक्ति बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय पूरी तरह से जुट गया है। इसके लिए भारतीय नौसेना और इंडियन कोस्ट गार्ड में 140 नए वॉरशिप शामिल करने का निर्णय लिया है। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार समुद्र के रास्ते आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए रक्षा मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि समुद्र के रास्ते आतंकी कई बार भारत में घुसपैठ कर चुके हैं।

26/11 के हमले और मुंबई की लोकल ट्रेन में ब्लास्ट की घटनाओं में भी आतंकी समुद्र के रास्ते ही भारत में घुसे थे। भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो इसके लिए 140 नए वॉरशिप भारतीय नौसेना और इंडियन कोस्ट गार्ड में शामिल किए जाएंगे।

अखबार की रिपोर्ट के अनुसार 140 नए वॉरशिप में से 60 भारतीय नौसेना में शामिल होंगे जबकि 80 वॉरशिप इंडियन कोस्ट गार्ड में शामिल किए जाएंगे। फिलहाल भारतीय नौसेना के पास 140 और इंडियन कोस्ट गार्ड के पास 120 वॉरशिप हैैं। वहीं 21 नवंबर को भारत का सबसे विशाल युद्धपोत आईएनएस चेन्नै भी इंडियन नेवी में शामिल किया गया था।



# खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

यह भी पढ़े

Web Title-140 new warships to make india a superpower in the sea
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 140 new warships, india a superpower in the sea, indian navy, indian coast guard, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved