• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चेकिंग अभियान में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 10 गिरफ्तार

10 arrested in illegal wine business in gonda - Gonda News in Hindi

गोंडा। देवी पाटन मण्डल के श्रावस्ती जिले में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की पुलिस अपराधों पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस ने अलग अलग इलाके से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के इस अभियान में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 214 लीटर अवैध शराब, दो कुंतल लहन और शराब बनाने वाले उपकरण भी बरामद किये है।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भट्ट ने बताया कि विधानसभा चुनाव के चलते जिले की पुलिस अपराधियो के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। अभियान के तहत इकौना थाना क्षेत्र से 64 लीटर शराब के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही सोनवा, गिलौला, मल्हीपुर थाना क्षेत्र से 1 सौ 50 लीटर अवैध शराब के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की गयी। पुलिस के इस अभियान से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

[# यूपी चुनाव: क्या इस बार कोई गुल खिलाएंगे चुनाव पूर्व हुए गठबंधन?]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-10 arrested in illegal wine business in gonda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 10 arrested, illegal, wine, business, gonda, up police, crime, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved