कभी पत्नी के उच्च शिक्षित या खूबसूरत होने से, तो कभी उसके ज्यादा मशहूर
या सफल होने से पति का ईगो आहत हो जाता है और वह हीनभावना का शिकार हो जाता
है। ऐसे में क्या करे पत्नी कि पति के मन में हीनभावना न पनपने पाए।
भारतीय समाज पहले की तुलना में काफी उदार, आधुनिक हुआ है, मगर पति-पत्नी के
रिश्ते को लेकर उसका नजरिया आज भी परंपरागत ही है। आज भी यही माना जाता है
कि पति को पत्नी से अधिक प्रतिभाशाली, गुणी, लंबा और उच्च पदस्थ होना
चाहिए। इसी मानसिकता के चलते उस दंपत्ति का दाम्पत्य जीवन कडवाहटों और
मुश्किलों से भर जाता है, जहां पत्नी सूरत, सीरत, दौलत व शोहरत में पति से
इक्कीस होती है। अक्सर परंपरागत समाज के बांशिदों की तानाकशी, तो कभी पत्नी
का अविवेकपूर्ण व्यवहार पति को हीनभावना से भर देता है। पति के व्यवहार
में आई जटिलता, संकुचित होता नजरिया पत्नी की परेशानियों को बढाने लगते
हैं। अगर पत्नी अपने पति के मन में तेजी से पैर पसार रही हीनभावना की
ग्रंथि को पहचानकर उसके निदान के कारगर उपाय नहीं करती है तो उसका
फलता-फूलता दाम्पत्य जीवन तबाह भी हो सकता है।
यह भी पढ़े : घरेलू उपाय:कील मुंहासों से पाएं छुटकारा
यह भी पढ़े : क्या आप जानते हैं नारियल तेल के चमत्कारी लाभ को
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
क्या पथरी का घरेलू इलाज संभव है ? , यहां पढ़ें
क्या हार्ट वाल्व की सिकुड़न को आयुर्वेदिक इलाज से ठीक किया जा सकता है ?, यहां पढ़ें
दीपिका पादुकोण के ब्रांड 82°E ने की रिलायंस रिटेल के टीरा संग साझेदारी
Daily Horoscope