न्यूयॉर्क। गर्भावस्था के दौरान मस्तिष्क प्रोटीन के स्तर में कमी की वजह
से माताओं में अवसाद और बच्चे के जन्म के समय कम वजन में जैसी दिक्कतें
पैदा हो सकती हैं। एक शोध में यह बात सामने आई है। शोध से पता चलता है कि
मस्तिष्क से उत्पन्न होने वाला न्यूरोट्रोफिट कारक (बीडीएनएफ) यह सामान्य
तौर पर मूड के निर्धारण के लिए जाना जाता है। यह प्लेसेंटा (नाल) और बच्चे
के दिमाग के विकास के लिए भी जरूरी होता है। यह गर्भावस्था के दौरान लगातार
बदलता रहता है।
प्रोटीन के स्तर में एक कमी अवसाद के पीछे की वजह
है। यह गर्भावस्था के दौरान एक आम बात है। ओहियो राज्य विश्वविद्यालय के
सहायक प्रोफेसर लिसा एम. क्रिश्चियन ने कहा, ‘हमारे शोध से पता चलता है कि
बीडीएनएफ स्तर में पूरे गर्भावस्था के दौरान ज्यादा बदलाव महिलाओं में
अवसाद के लक्षण दिखाता है। साथ ही इससे कमजोर भ्रूण की वृद्धि का भी पता
चलता है।’
जंक फूड व चीनी के सेवन से बच्चों में बढ़ रही लीवर की बीमारियां
भारत में हर पांच में से एक व्यक्ति फैटी लिवर से प्रभावित, ये है कारण
Women Fashion: ट्रेंड में चल रहे हैं पटौदी सूट, देखिए नीचे दिए गए कलेक्शंस
Daily Horoscope