फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा का कहना है कि देश की वर्तमान परिस्थितियों ने उन्हें "सत्याग्रह" बनाने के लिए प्रेरित किया। झा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "आप मेरी अगली फिल्म "सत्याग्रह" का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। पूरी दुनिया में आंदोलन हो रहे हैं। लोग भ्रष्टाचार, महंगाई और कुशासन से त्रस्त हैं। इन समस्याओं के बीच कई कहानियां निकलकर सामने आ रही हैं। इन सबको जोडकर मैं "सत्याग्रह" बना रहा हूं। मैंने हमेशा आपकी उम्मीदों पर उतरने की कोशिश की है।"





























