• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

9 शादियां करने वाली मशहूर अभिनेत्री का निधन

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जसा जसा गाबोर का निधन हो गया है। उनकी उम्र 99 साल थी। आपको बता दें कि ये अभिनेत्री अपनी आलीशान जीवन शैली के लिए काफी फेमस थी।
ग्लैमर की दुनिया में इनकी एक खास पहचान थी। गाबोर ने अपने जीवनकाल में नौ बार शादी रचाई। गाबोर के करीबी के अनुसार, वह लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने लॉस एंजिलिस स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। गाबोर का जन्म हंगरी में छह फरवरी, 1917 को हुआ था। अभिनेत्री को अगले साल 100वां जन्मदिन था। वह 1936 में मिस हंगरी चुनी गई थीं। गाबोर 1941 में अमेरिका आई और लवली टू लूक एट से फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने वी आर नॉट मैरिड और मूलान रूज समेत करीब 70 फिल्मों में काम किया।

[@ 2016 में इन हॉलीवुड कलाकारों नेे की सबसे ज्यादा कमाई]

यह भी पढ़े

Web Title-Actress Zsa Zsa Gabor dies at age 99
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: actress zsa zsa gabor dies at age 99, zsa zsa gabor, hollywood gossip, hollywood latest news, entertainment, hollywood news in hindi, latest hollywood news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

हॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved