• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पुतिन-ट्रंप की फोटो वाला नोकिया 3310 लॉन्च, कीमत सुन उड जाएंगे होश

नोकिया के लोकप्रिय फीचर फोन के नए अवतार को एमडब्ल्यूसी 2017 में पेश किया गया। भारत में नोकिया 3310 (2017) को जून में उपलब्ध कराया गया था। एचएमडी ग्लोबल को नोकिया 3310 के नए अवतार के लिए बाजार से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। और इसीलिए कंपनी ने चटकीले रंगों में आने वाले नए नोकिया 3310 की तरफ आकर्षित करने के लिए एक नया रिटेल बॉक्स जारी किया है। नया रिटेल बॉक्स ऊपर से पारदर्शी है और इसे खोले बिना ही फोन के कलर को देखा जा सकता है। अभी तक, नोकिया 3310 (2017) एक रेगुलर बॉक्स में आता था और इसके साथ हेडफोन व चार्जिंग केबल रहती थी। इस बारे में सबसे पहले नोकियापावरयूजर ने जानकारी दी।

नए अवतार वाला नोकिया 3310 देशभर के नामी मोबाइल स्टोर में 3310 रुपये में मिलेगा। इच्छुक ग्राहकों के पास इस हैंडसेट को चार रंग में खरीदने का विकल्प होगा- ग्लॉस फिनिश के साथ वार्म रेड और यलो, मैटे फिनिश के साथ डार्क ब्लू और ग्रे। बता दें कि नोकिया ब्रांड के फोन अब फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल बनाती है।

नोकिया 3310 (2017) को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किया गया था। नए अवतार वाले नोकिया 3310 को कंपनी ने ‘मॉडर्न ट्विस्ट’ का नाम दिया है। नोकिया 3310, नोकिया ब्रांड का अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला फ़ीचर फोन रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nokia 3310 luxury Putin Trump Summit Edition launched
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nokia 3310, tech news, gadget, social media, facebook, twitter, smartphone, iphone, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved