नई दिल्ली। मयूर विहार के समाचार अपार्टमेंट में सीजीएचएस के रिटायर्ड अफसर
विजय कुमार की बेरहमी से हत्या के आरोप में पुलिस ने उस युवती को गिरफ्तार
कर लिया है, जिसकी तह्यवीर अपार्टमेंट से निकलते समय सीसीटीवी कैमरे में
कैद हो गई थी। इसी के साथ इस केस की गुत्थी सुलझ गई है। दिल्ली पुलिस का
दावा है कि हत्या के पीछे की वजह ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली बताई जा रही
है। पुलिस के दावे के मुताबिक, विजय कुमार न सिर्फ रंगीन मिजाज थे, बल्कि
ब्लैकमेलर भी थे।
पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार देर रात पालम इलाके से
एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने कबूल किया कि उसने विजय कुमार को 6
बार चाकुओं से गोदा। दिल्ली पुलिस ने बताया कि विजय कुमार आरोपी युवती की
अश्लील क्लिप बनाकर यौन शोषण कर रहा था। युवती के घर में उसकी शादी की बात
चली, तो अश्लील एसएमएस करके उसे परेशान करने लगा। उसे बदनाम करके शादी
तुड़वाने की धमकी दी।
ड्रग फैक्ट्री मामला : मोबाइल से खुलेंगे कई राज, ग्राहकों और अन्य लोगों के कनेक्शन खंगालेगी पुलिस
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope