लुधियाना। जसवंत नगर इलाके में एक मकान मालिक ने किरायेदार महिला के साथ उसके बच्चों के सामने ही दुष्कर्म कर डाला। शर्मनाक करतूत के बाद आरोपी ओमप्रकाश महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थाना सलेमटाबरी की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। [ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज] [ फेसबुक पर हुआ इश्क भारी पडा युवती को
] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
महिला बताया कि वह ओमप्रकाश के यहां किराये पर रहती है। उसका पति सब्जी की रेहड़ी लगाता है। उनके तीन बच्चे एक पांच साल, एक तीन साल और एक डेढ़ साल का है। वीरवार सुबह पति रेहड़ी लेकर निकल गया, जबकि बच्चे घर पर ही थे। इस दौरान आरोपी जबरदस्ती उनके कमरे में घुस आया। तब बच्चे भी कमरे में ही थे।
आरोपी ने बच्चों के सामने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घबराई महिला ने दिन में पति को फोन नहीं किया, लेकिन जब रात को वह घर आया तो सारी बात बताई।
इसके बाद पति पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पर पर्चा दर्ज किया। थाना प्रभारी मोहम्मद जमील ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया है। केस की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ड्रग फैक्ट्री मामला : मोबाइल से खुलेंगे कई राज, ग्राहकों और अन्य लोगों के कनेक्शन खंगालेगी पुलिस
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope