पटना। बिहार में राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में दो व्यवसायी भाइयों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों शवों को पुलिस ने शुक्रवार रात उनके घर से बरामद कर लिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों भाइयों की हत्या 48 घंटे पहले कर दी गई। पुलिस के अनुसार, भोजपुर जिले के नारायणपुर गांव के रहने वाले अभिषेक और सागर जमाल रोड में रहकर मोबाइल एसेसरिज का व्यवसाय करते थे।
दोनों भाइयों ने बुधवार को घर बातचीत की थी। पर इसके बाद कोई संपर्क नहीं हो पाया। मोबाइल भी बंद आ रहे थे। परिजनों ने गुरुवार तक कुछ विशेष न समझ इंतजार किया, परंतु शुक्रवार की शाम तक भी जब कोई संपर्क नहीं हुआ तो खोजबीन शुरू हुई।
दोनों भाई जमाल रोड के भाड़े के मकान में रहते थे, जो बाहर से बंद था। जब बंद घर का ताला तोड़ा गया तो दोनों भाइयों का शव बरामद किया गया। दोनों भाइयों के शरीर पर चाकू के घाव के दर्जनों निशान हैं।
13वीं से पहले घर लौटा ‘मृत’ पति, खुल गई पत्नी की बेवफाई की पोल
नोएडा: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
पलामू में युवक की गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या
गोवा में 14 लाख रुपए की नशीली दवाओं के साथ एक शख्स गिरफ्तार
Daily Horoscope