नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराधिक घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद अपराधियों के मन में जरा भी खौफ नहीं है। यहां दिलशाद गार्डन इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति से अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए उसने सीने, पेट, हाथ और गर्दन पर चाकू से 30 वार किए। वारदात के दौरान बेटे ने मां को बचाने का प्रयास किया लेकिन हमले में वह भी घायल हो गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड का रहने वाली युवती परिवार के साथ पी-13/बी-4, डीडीए जनता फ्लैट में रहती थी। पति विनोद का कैटरिंग का काम है। वह मंगलवार रात कहीं काम से गया था। बुधवार तडक़े जब वह घर पहुंचा तो उसका पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया।
विनोद से पत्नी से झगड़े के दौरान चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बेटे विनीत की भी आंख खुल गई। उसने देखा कि पिता मां के सीने, पेट, हाथ और गर्दन पर चाकू मार रहा था। विनीत ने मां को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमले में उसके भी हाथ पर चाकू लग गया। विनोद को जब लगा कि रेखा की मौत हो चुकी है, वह घर से फरार हो गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि विनोद अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से उसने अपनी पत्नी की हत्या की है।
झारखंड के चतरा में दो करोड़ रुपए मूल्य के अफीम और हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
रांची : युवती की गला रेतकर हत्या के दोषी युवक को आजीवन कारावास
नोएडा: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
Daily Horoscope