बीकानेर। जिले में हिरणों के शिकार के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लूणकरणसर थाने के दुलमेरा गांव की रोही स्थित एक कुएं से पुलिस ने 12 हिरणों के अवशेष बरामद किए हैं। इस मामले में लूणकरणसर पुलिस ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। [# ये कैसी जलन, चाची ने नवजात को अस्पताल की छत से फेंका] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
जानकारी के अनुसार वन्य जीव रक्षा समिति के लोगों ने देखा कि गांव के कैलाश बावरी, देवराज, विजेन्द्र अन्य लोग हिरणों का शिकार रहे हैं। इस दौरान मौके पर पहुंचे तो शिकारी मरा हुआ हिरण छोडक़र भाग गए। एक मरे हुए हिरण को कुएं में डाल दिया। जानकारी मिलते ही सब इंस्पेक्टर मोटाराम व वन्य विभाग के भंवरसिंह, मौके पर पहुंचे और कुएं से अवशेष निकाले। कुएं व घर की तलाशी में 12 हिरणों के अवशेष मिले। पुलिस ने दबिश देकर दो शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
नोएडा: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
पलामू में युवक की गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या
गोवा में 14 लाख रुपए की नशीली दवाओं के साथ एक शख्स गिरफ्तार
Daily Horoscope