लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक किशोर ने 9 साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। बच्चे को मारने के बाद किशोर ने उस बच्चे के शव के 6 टुकडे किए और उस बच्चे का खून भी पिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 9 साल के बच्चे का नाम दीपू है। आरोपी की उम्र 16 साल है। दोनों प्रवासी मजदूर के बच्चे हैं और एक ही गली में रहते थे।
सोमवार को दीपू लापता हो गया। उसे काफी तलाशा गया। अगले दिन दीपू का शव शहर के डुगरी इलाके में पाया गया था। दीपू का सिर कटा हुआ था। आरोपी दीपू की हत्या कर घर लौट आया और सामान्य व्यवहार करने लगा। जब पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो मामला खुला।
फुटेज में आरोपी को दीपू के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने किशोर को अरेस्ट कर लिया, जिसे पूछताछ में हत्या करने और मांस खाने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह कच्चा मांस खाना चाहता था।
भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
लूट की झूठी सूचना देने वाला कूरियर कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार, रुपए बरामद
मादक पदार्थ अफीम की खरीद फरोख्त करते तीन आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope