• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दिव्यांग की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, पुरानी रंजिश को लेकर की थी हत्या


बठिंडा। गत 9 फरवरी की रात को जिले के थाना रामां के तहत गांव मलकाना में एक 33 वर्षीय दिव्यांग बलजीत सिंह पुत्र कौर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बीरबल सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी मलकाना व उसके दोस्त सोमवीरा सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी जंडा वाला जिला बठिंडा शामिल हैं। इस हत्या के सम्बंध में मृतक के भाई शिव राज सिंह के बयान पर थाना रामां में 10 फरवरी को हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
एस पी (ट्रैफिक) गुरमीत सिंह ने आज यहां प्रैस कान्फ्रैंस दौरान बताया कि एसएसपी स्वपन शर्मा ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिये आदेश दिया था कि हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाये। इस हत्या की तह तक पहुंचने के लिये की छानबीन में यह बात सामने आई कि बलजीत सिंह के साथ बीरबल की पुरानी रंजिश थी तथा दोनों में जगह को लेकर झगड़ा चल रहा था।
बलजीत सिंह ने बीरबल की पत्नी को वर्ष 2015 में पीटा था। इस सम्बंध में 11 सितंबर 2015 को थाना रामां में बलजीत सिंह व उसके साथियों पर केस दर्ज किया गया था। बलजीत सिंह गांव मलकाना के डेरा बाबा चांदी नाथ में लंगर की सेवा करता था। पुलिस सूत्रों अनुसार बलजीत सिंह ने बीरबल को जान से मारने की धमकी भी दी थी जिस कारण डर के मारे बीरबल परिवार के साथ गांव छोड़ कर गांव जंडा वाला रहने लगा था।


[# लुटेरी दुल्हन और गिरोह पकड़ा, फर्जी शादी कर जेवर लेकर भाग जाती थी]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Divyanga Two arrested in murder case, was killed over old enmity
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: divyanga two arrested in murder case, was killed over old enmity, crime news in hindi, crime news, bathinda news, bathinda news in hindi, real time bathinda city news, real time news, bathinda news khas khabar, bathinda news in hindi
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved