कपूरथला । थाना
भुलत्थ में पड़ते गांव पंडोरी अराईया की रहने वाली दो पैदल जा रही महिलाओं
को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। जिससे एक महिला की मौके पर मौत हो
गई और दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को राहगीरों की
सहायता से कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
वहीं मृतक महिला के
शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल के गृह कक्ष में रखवा दिया गया है। ड्यूटी
डा. बीएस बैंस व राजीव पराशर के अनुसार घायल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई
है। घायल गुरनाम कौर पत्नी सतनाम
सिंह निवासी गांव पंडोरी अराईया व मृतक महिला जसविंदर कौर पत्नी जसवंत सिंह
निवासी गांव पंडोरी अराईया के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मंगलवार की
दोनों गांव में खाली स्थान पर गोबर के उप्पले बनाने के लिए जा रही थी। इसी
दौरान दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार वरना कार ने दोनों महिलाओं का रोंद्द
डाला। हादसे में जसविंदर कौर की मौके पर मौत हो गई और गुरनाम कौर बुरी तरह
से घायल हो गई। घटना संबंधी थाना भुलत्थ की पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस
ने मौके पर पहुंच कर कार चालक को कार सहित गिरफ्तार कर लिया।
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
असम में व्यक्ति का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की
ट्रक चालक को अगवा कर मारपीट के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope