जयपुर। अलवर कॉआपरेटिव बैंक में सोलह करोड़ के घोटाले में आधे से अधिक आठ करोड़ पच्चीस लाख तो मास्टर माईंड अभिषेक जोशी के इशारे पर बैंक मैनेजर आंनद शर्मा व अन्य तीन कर्मचारियों ने 92 फर्जी खाते खोल कर हजम कर गए। एसओजी ने चारों को मंगलवार को गिर तार किया था। बुधवार को एसओजी चारों को कोर्ट में पेश कर पीसी रिमाण्ड पर लेगी।
एसओजी के एएसपी ललित शर्मा ने बताया कि अभिषेक जोशी के इस आर्थिक अपराध गिरोह की कई परते खुलती जा रही है। पूर्व में गिरफ्तार लोगो की निशानदेही पर एसओजी ने मंगलवार को अलवर कॉआपरेटिव बैंक घोटाल में शामिल बैंक मैनेजर आंनद शर्मा, क्लर्क पुष्पेन्द्र जोशी, सुरेश शर्मा व टीका राम को गिरफ्तार कर लिया था। एसओजी की पूछताछ में चारों से यह जानकारी मिली है कि इन चारों ने गिरोह के मास्टर माईंड अभिषेक जोशी के इशारे पर अलवर कॉआपरेटिव बैंक में करीब 92 बैंक खाते फर्जी दस्तावेज से खोले थे। इन खातों की लोन फाइल बना कर इन पर करीब आठ करोड़ पच्चीस लाख रुपए के लोन का भूगतान भी कर दिया। एसओजी इन चारों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लेगी। सूत्रों के मुताबिक सोलह करोड़ के इस घोटाले में यह पैसा तो चेक व विड्राल का इसके अलावा आरटीजीएस के जरिए भी रुपए निकाले है जिनकी पड़ताल की जा रही है।
अब संपति कुर्क की तैयारी
अलवर कॉआपरेटिव बैंक घोटाले के अलावा प्रदेश में कई फर्जीवाड़े में लिप्त अभिषेक जोशी उसके भाई व पिता समेत कंपनियों में लगा पैसा व अन्य संपति को कुर्क करने के लिए भी एसओजी की टीम प्रयास कर रही है। कोर्ट के आदेश के बाद संपति की सूचि बना कर र्कूक की जाएगी। ज्ञात रहे कि अभिषेक जोशी गैंग ने राजस्थान के अलावा दिल्ली, मुबंई समेत विदेशों में भी बडे आर्थिक अपराध की वारदाते की है।
रांची : युवती की गला रेतकर हत्या के दोषी युवक को आजीवन कारावास
नोएडा: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
पलामू में युवक की गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या
Daily Horoscope