बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली जल्दी ही अपने रिलेशनशिप को आॅफिशियल करने वाले है। आपको बता दें कि युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी 30 नवंबर को होने वाली है। विराट युवराज के सबसे करीबी दोस्त हैं। 30 नवंबर को होने वाली इस शादी में विराट और अनुष्का शामिल होने वाले है। युवराज के खास करीबियों की लिस्ट में दोनों का नाम शामिल है।
गौरतलब है कि टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली के 28वें जन्मदिन पर 5 नवंबर को भी अनुष्का उनके साथ राजकोट गई थीं। मोहाली में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच से पहले भी अनुष्का-विराट को साथ देखा गया था। कई उतार चढ़ाव के बाद ऐसा लगता हैं कि शायद इस बार वो कुछ अच्छा होने के लिए वापस साथ लौटे हैं। युवराज-हेजल की शादी के लिए जिला फतेहगढ़ साहिब के दुफेरा गांव में भी इंतजाम किए जा रहे हैं। ये जोड़ी यहां डेरा प्रमुख बाबा राम सिंह से आशीर्वाद लेगी। युवराज की मां शबनम सिंह बाबा राम सिंह की भक्त हैं जो उनके धार्मिक गुरू हैं।
रिकॉर्ड कीमत में बिके सिंघम-3 के अधिकार, केरल में बना इतिहास
फैशनिस्टा सोनम कपूर ने इंस्टा पोस्ट में फैंस को दिए नए फैशन गोल्स
चमकीला की पहली पत्नी बोली, अमरजोत को नहीं आती थी रोटी बनाना
प्रदर्शन पूर्व पुष्पा: द रूल ने कमाये 500 करोड़, नेटफ्लिक्स ने लिए डिजिटल राइट्स
Daily Horoscope