भारत परम्पराओं का देश है। यहां के हर हिस्से से कोई ना कोई अनोखी परम्परा जुडी हुई है। हमने इस लेख में भारत की 10 ऎसी ही अनोखी, अचरज भरी परम्पराओं और रीती रिवाजों का संकलन किया है।
1. बच्चों का लिंग पता करने की अनोखी परम्परा
झारखंड के बे़डो प्रखंड के खुखरा गाँव में माँ के गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग पता करने की एक अनोखी परम्परा पिछले 400 सालो से चली आ रही है। खुखरा गाँव में एक पह़ाड है जिस पर एक चाँद की आकर्ति खुदी हुई है इसलिए इसे चाँद पह़ाड कहते है। पह़ाड पर खुदी यही चाँद की आकर्ति बता देती है की माँ के गर्भ में पल रहा बच्चा बेटा है या बेटी।
गर्भस्थ शिशु का लिंग पता करने के लिए गांव की गर्भवती महिलाओं को इस पह़ाड की ओर चांद की आकृति पर निश्चित दूरी से बस एक पत्थर फेंकना होता है। अगर गर्भवती स्त्री के हाथ से छूटा पत्थर चांद के भीतर लगे तो यह संकेत है कि बालक शिशु होगा, चांद आकृति से बाहर पत्थर लगने पर बालिका शिशु होगी। इस परम्परा पर यहाँ के ग्रामवासियों का अटूट विश्वास उनके अनुसार यह हमेशा सही होता है।
चांद पह़ाड मूल रूप से नागवंशी राजाओं के मनोरंजन पार्क के रूप में विकसित किया गया था। पह़ाड के ऊपर शिवलिंग और कुंड जैसी आकृतियां गवाह हैं कि वहां नागवंशी राजा पूजा पाठ भी करते थे। इसके ठीक बगल में चांदनी पह़ाड है, जहां नागवंशी रानियां विहार करती थीं।
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विदेशी दुल्हन को भाया बिहारी दूल्हा, बिहार के गांव में लिए सात फेरे, धूमधाम से हुई शादी, देखें तस्वीरें
चीन के 15%रेस्तरां में इस्तेमाल होता है गटर से निकाला गया तेल, आखिर कैसे, यहां पढ़ें
हिरण ने पेश किया जीवंत अभिनय का नमूना, क्या आप कर सकते हैं ऐसा!
Daily Horoscope