अगर आपके सामने अचानक कोई मगरमच्छ आ जाए तो यकीकन आप भाग खड़े होंगे। लेकिन तस्वीरों को देख आपको अंदाजा हो ही गया होगा कि इनकी दोस्ती कितनी पक्की है। यहां 5 मेढक़ों के परिवार ने बेहद खतरनाक क्रोकोडाइल की पीठ पर एकसाथ सवारी का लुत्फ उठाया। इस दौरान मेढक़ पूरी मस्ती करते नजर आए। इस पूरे मजेदार वाकए को एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किया है। वैसे ये मगरमच्छ है बड़ा खतरनाक। इंडोनेशिया में खारे पानी में रहने वाला यह मगरमच्छ 70 साल तक जीवित रह सकता है। सरीसृप प्रजाति के जीवों में यह सबसे विशाल होता है। कहा जाता है कि जो भी इसके क्षेत्र में जो भी जाता है, वह जिंदा लौटकर नहीं जाता है। इस प्रजाति के मेल क्रोकोडाइल 6 मीटर लंबे तक होते हैं।
यह भी पढ़े :यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी
यह भी पढ़े :दहेज में मिलेंगे 1200 करोड, फिर भी शादी से डर रहे लडके!
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
अजब-गजब: आगरा में कपल ने कूड़े के ढेर के पास शादी की सालगिरह मनाई, हैरान करने वाली है वजह
Daily Horoscope