ज्यादातर लोग हवाई जहाज का सफर लंबी दूरी को कम समय में पूरा करने के लिए करते हैं। लेकिन, दुनिया में कुछ ऐसी जगह भी हैं जहां छोटी दूरी तय करने के लिए फ्लाइट ही एकमात्र सहारा है। दावा किया गया है कि महज दो मिनट की हवाई यात्रा के दौरान पहुंचाए 10 लाख रिकॉर्ड यात्रियों ने सफर किया है। दरअसल स्कॉटलैंड की एक क्षेत्रीय एयरलाइन ने दुनिया के सबसे कम दूरी वाले सफर पर,
यात्रियों को सेवाएं देने का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा यात्रियों को सेवाएं देने का रिकॉर्ड बनाया है। लोगानेर नाम की एस एयरलाइन कंपनी ने विश्व के प्रसिद्ध द्वीपों के समूह ऑर्क्ने आइलैंड से अब तक 10 लाख लोगों को एक द्वीप से दूसरे पहुंचाया है। ये फ्लाइट सेवा सन 1965 में शुरू की गई थी। कंपनी के एमडी जॉनथन हिंक्ल्स ने बताया कि सबसे कम दूरी का ये सफर, दुनिया के सबसे खूबसूरत रास्तों में से एक है। उनका कहना है कि कई सारे द्वीपों के इस समूह में एक जगह से दूसरे पर जाने के लिए हवाई जहाज सबसे जरूरी माध्यम है।
तमाम डॉक्टर, शिक्षक, पुलिसवाले और स्कूल जाने वाले बच्चे इसी हवाई सेवा पर निर्भर हैं। आपको बता दें कि स्कॉटलैंड के उत्तरी क्षेत्र में बसे इन द्वीपों में एक जगह से दूसरी जगह का सफर सिर्फ दो मिनट का होता है। अगर वातावरण साफ हो तो ये महज 45 सैंकेंड में पूरा हो जाता है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार ये दुनिया की सबसे छोटी दूरी की समय-निर्धारित हवाई सेवा है।
यह भी पढ़े :यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां
यह भी पढ़े :दुनिया का सबसे बडा परिवार: पति एक,39 पति्नयां...
चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग, अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
Daily Horoscope