चीन की एक महिला ने अजीबो गरीब दावा कर दिया है। महिला का कहना है कि वह 9 महीने से नहीं बल्कि पिछले 17 महीनों से गर्भ से है। आमतौर पर यही माना जाता है कि किसी महिला को बच्चे को जन्म देने में 9 महीने का समय लगता है, लेकिन इस महिला के दावों पर शायद आपको भी यकीन नहीं होगा। पहले तो किसी को इस बात पर भरोसा नहीं हुआ मगर असलियत सामने आने पर सभी दंग रह गये।आपको बता दें कि ये अजीबो -गरीब गरीब मामला चीन का है जहां एक महिला ने यह दावा किया है की वह पिछले 9 नहीं बल्कि 17 महीनों से गर्भवती है। महिला ने कहा है की वह फरवरी 2015 से प्रेग्नेंट है। महिला का कहना है कि डॉक्टर ने उसे उसके डिलीवरी की डेट भी दी थी मगर उस समय बच्चा नहीं हुआ। महिला के घर वाले इस बात से परेशान है की बच्चे की डिलीवरी क्यों नहीं हो रही है। वहीं महिला अब तक कई डॉक्टर्स के पास जाकर अपना जांच करा चुकी है मगर डॉक्टर्स का यही कहना है की महिला का भ्रूण अब तक इतना बड़ा नहीं हुआ है की उसकी डिलीवरी कराई जा सके।
यह भी पढ़े :यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां
यह भी पढ़े :इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!
चूहे खा गए 19 किलो गांजा और भांग, अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
उदयपुर के मेनार गांव में खेली गई बारूद की होली
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, रास्ते में पुनर्जीवित हुई महिला, अब सकुशल और ICU में है
Daily Horoscope