सांप इस धरती पर उपस्थित उन चुनिंदा जीवो मे शामिल है जिनका कि यहा डायनोसार के युग से अस्तित्व है। इतने लम्बे समय में हम सांपो के बारे मे बहुत सी बाते जान चुके है। लेकिन फिर भी सांपो कि दुनिया आज भी हमे रहस्यमयी नजर आती है। आज हम आपको सांपो से जु़डे कुछ तथ्य विस्तारपूर्वक बताएंगे।
सांपो से जु़डे कुछ तथ्यÂ
1. सांप एक विषैला प्राणी है न की जहरीला। हालांकि विषैले और जहरीले में एक मुलभुत फर्क (बेसिक डिफरेंस) होता है। विषैले का प्रयोग हम उन प्राणियों के लिये करते है जो काटकर किसी के शरीर मे जहर छो़डते है जैसे कि सांप, जबकि जहरीले का प्रयोग उन प्राणियों के लिये करते है जिनकी या तो त्वचा (स्किन) में ज़हर होता है जैसे की छिपकली (लिजार्ड) या फिर जिनके पुरे शरीर के अन्दर जहर होता है जैसे कि कुछ तरह के मेंढक (फ्रॉग) और मछलियां (फिश)। इनके काटने से हमें कोई नुकसान नहीं होता है पर यदि हम इनको खा जाये तो हमारी मौत निश्चित है।
2. दुनिया में सांपों कि 2500 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है, इनमें से लगभग 20 फीसदी प्रजातिया जहरीली होती है।
3. दुनिया के दो छोटे देश न्यूजीलैण्ड, आइसलैंड तथा अंटार्टिका में स्नेक नहीं पाए जाते है।
4. भारत में सांपों कि करीब 300 किस्मे पाई जाती है, जिनमे से 50 विषैली होती है।
5. भारत में हर साल लगभग 2.50 लाख लोग सांप के काटने (सर्प दंश) का शिकार होते है जिनमे से करीब 50000 लोगो की मौत हो जाती है।
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पत्नी के साथ संभोगरत होते समय शख्स के प्राइवेट पार्ट में हुआ फ्रैक्चर
सनक में बदला शौक, स्थापित किया विश्व कीर्तिमान, शरीर पर बनाए कीड़े-मकौड़े के टैटू
मगरमच्छ के साथ पालतू जानवर की तरह खेलता नजर आया शख्स, वीडियो वायरल
Daily Horoscope