बॉलीवुड में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभा चुकीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि मनोरंजन-जगत में यह लड़कियों के लिए बेहतरीन समय है, क्योंकि फिल्मकार महिला केंद्रित फिल्में बना रहे हैं। सोनाक्षी ने सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत फिल्म दबंग के साथ बॉलीवुड में कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई तरह की भूमिकाएं निभाई। अकीरा और फोर्स 2 में वह अलग अंदाज में दिखाई दीं। फिलहाल वह नूर में नजर आने के लिए तैयार हैं।
यह पूछे जाने पर कि बॉलीवुड में इस समय फिल्मकार महिला केंद्रित फिल्में बनाने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। इस पर सोनाक्षी ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, उद्योग में लड़कियों के लिए बेहरीन समय है, क्योंकि हमारे लिए अद्भुत भूमिकाएं लिखी जा रही हैं।
विक्की कौशल ने कहा, 'मैं और कैटरीना आज भी ज्यादा से ज्यादा समय एक साथ बिताते हैं'
तमिल सिनेमा स्टार विजय सेतुपति ने किया मतदान
‘फुर्तीले’ की स्टार कास्ट ने दिल्ली में मचाया धमाल
Daily Horoscope