शंघाई। चीन अगले एक-दो साल में पहनने योग्य रोबोट बाजार में उतारेगा। इससे विकलांग लोगों को चलने में मदद मिल सकेगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीनी प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप फूरियर इंटेलिजेंस द्वारा विकसित फूरियर एक्स1 का इस महीने की शुरुआत में शंघाई में अनावरण किया गया था। फूरियर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गु जी ने कहा कि फूरियर एक्स1 का वजन 20 किलोग्राम है। यह रीढ़ की हड्डी में चोट या स्ट्रोक से पीडि़त लोगों की चलने में सहायता कर सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी का मकसद मौजूदा विदेशी मॉडलों जैसे इजरायल के रिवॉक और जापान निर्मित साइबबरडाइन से यादा किफायती रोबोट बनाना है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope