लंदन। प्रत्यपर्ण केस में चल रही सुनवाई के दौरान भगोड़े भारतीय कारोबारी विजय माल्या ने भारत में जान के खतरे की आशंका जताई है। यूके की वेस्टमिन्स्टर कोर्ट में सोमवार को हुई प्री-ट्रायल सुनवाई के दौरान माल्या के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल को भारत में जान का खतरा है। अब अभियोजन पक्ष भारत सरकार द्वारा माल्या की सुरक्षा की तैयारी की रूपरेखा प्रस्तुत करने की तैयारी में जुटा है। माल्या ने एक बार फिर दावा किया है कि उनके खिलाफ लगाए गए सारे आरोप आधारहीन और झूठे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले की सुनवाई में विजय माल्या ने भारत की खराब जेलों का हवाला दिया था। हालांकि तब भारत ने यूके अथॉरिटज को भरोसा दिलाया था कि माल्या को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में रखा जाएगा। माल्या को जिस बैरक में रखने की तैयारी है उसकी तस्वीरें भी यूके अथॉरिटीज को भेजी गर्ईं हैं। अब माल्या के पक्ष ने प्रत्यर्पण से बचने के लिए जान का खतरा ही बता दिया है।
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
मंडी में रोड शो के दौरान सुप्रिया श्रीनेत के 'विवादित पोस्ट' पर बरसीं कंगना रनौत
Daily Horoscope