तेहरान। ईरान में तुर्की का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई। ईरान आपातकाल संगठन के प्रवक्ता ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग रविवार शाम को विमान के मलबे के पास पहुंचे। शव बुरी तरह से जल गए हैं, जिनकी पहचान डीएनए जांच से ही की जा सकेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ईरान के विमानन संगठन (ओवीए) ने इस घटना की पुष्टि की। हवा में विमान में आग लगते देखी गई और विमान डोराक अनारी गांव के पास हेलेन पहाड़ से टकरा गया। ओवीए के पब्लिक रिलेशंस विभाग के मुताबिक, विमान में चालक दल के तीन सदस्यों के साथ आठ यात्री सवार थे। यह विमान संयुक्त अरब अमीरात के शारजहां से इस्तांबुल जा रहा था।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope