• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीलंका के राष्ट्रपति रूस की यात्रा पर

Sri Lankan President heads to Russia - World News in Hindi

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना बुधवार को रूस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए।राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि इस यात्रा के दौरान सिरिसेना की उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से गुरुवार को द्विपक्षीय वार्ता भी होनी है।

श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश इस साल राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

सिरिसेना की रूस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित पर्यटन, मत्स्यपालन, संस्कृति व शिक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय समझौते होने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति के साथ विदेश मंत्री मंगला समारावीरा और पांच अन्य कैबिनेट मंत्री भी रूस दौरे पर गए हैं।
(आईएएनएस)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sri Lankan President heads to Russia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sri lankan president , russia, maithripala sirisena, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved