• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

उत्तर कोरिया ने परमाणु बम से अमेरिका के शहर को कर दिया तबाह!

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया और अमेरिका में जारी तनातनी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो दुनियाभर में हडक़ंप मचाए हुए है। परमाणु युद्ध यानी तृतीय विश्व युद्ध शुरु होने की आशंका को लेकर लोगों में दहशत फैल गई। इस वीडियो में उत्तर कोरिया की ओर से अमेरिका के शहर पर परमाणु बम गिराया जाना दिखाया गया है। परमाणु बम गिरने के बाद देखते ही देखते अमेरिकी शहर आग में तब्दील हो जाता है। कई लोग इस वीडियो को हकीकत मान रहे हैं, लेकिन अमेरिका ने इसे उत्तर कोरिया का प्रोपेगेंडा करार दिया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को किम जोंग उन की ओर से जारी किया गया है।
इस वीडियो में सबसे पहले एक कार्यक्रम में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का स्वागत किया जाता है और फिर एक वीडियो चलाया जाता है। इसमें उत्तर कोरिया की ओर से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से अमेरिका के शहर में परमाणु बम गिराना दिखाया जाता है। यह बम अमेरिकी शहर को आग के गोले में तब्दील कर देता है। इसमें अमेरिकी झंडा भी जलता नजर आ रहा है। इसके बाद उत्तर कोरिया के तानाशाह किम और सेना के अधिकारी ताली बजाकर खुशी का इजहार करते हैं। इसके अलावा उत्तर कोरियाई सैन्य बैंड बजाया जाता है।
पहले भी प्रोपेगेंडा वीडियो जारी कर चुका उत्तर कोरिया

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-North Korea devastated the American city with a nuclear bomb! Video viral
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: north korea, devastate american city, nuclear bomb, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved