• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दुनियाभर में हिंदुस्तानी राष्ट्रदूत, पासपोर्ट के रंग के आधार पर न बदले रिश्ते:मोदी

हेग। प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से दूतावास होते हैं, दूत होते हैं, हिंदी भाषा में उन्हें राजदूत कहते हैं, लेकिन आप सब यहां पर राष्ट्रदूत हैं। हर हिंदुस्तानी दुनिया के हर कोने में राष्ट्रदूत है। पासपोर्ट के रंग बदलने से खून के रिश्ते नहीं बदलते। एक प्रकार से आप जो कुछ भी हैं अपने बलबूते पर हैं, अपने परिश्रम और सामर्थ्य से हैं, इसके बावजूद भी आप सभी भारत का कर्ज महसूस करते होंगे। जो जड़ों से जुड़े रहते हैं, उन्हें कोई नहीं हिला पाता है, इसीलिए सबको जड़ों से जुड़े रहना चाहिए।

सबसे पहले मोदी ने भोजपुरी में किया भारतीय समुदाय का अभिवादन, कहा- का हाल बा? इसके बाद मोदी ने कहा कि छोटे से हेग में भारतीयों का इतना दम है, भारत में टीवी पर देख रहे लोग इससे आश्चर्यचकित होते होंगे। हमारे उन पूर्वजों को नमन करना चाहिए जो भारत का किनारा छोडऩे के बाद भी अपने साथ भारतीयता को लेकर गए। एक प्रकार से आप जो कुछ भी हैं अपने बलबूते पर हैं, अपने परिश्रम और सामर्थ्य से हैं, इसके बावजूद भी आप सभी भारत का कर्ज महसूस करते होंगे। जो जड़ों से जुड़े रहते हैं, उन्हें कोई नहीं हिला पाता है, इसीलिए सबको जड़ों से जुड़े रहना चाहिए।

हर हिंदुस्तानी से आग्रह

उन्होंने कहा कि पासपोर्ट के रंग बदलने से खून के रिश्ते नहीं बदलते है। हर हिंदुस्तानी से आग्रह है कि पासपोर्ट के रंग के आधार पर रिश्ते नाते न बदलें, हम सबके पूर्वज एक हैं। हम सभी एक ही धरती की पूजा करते हैं। हम साथ मिलकर काम करें, हमारे बीच में जरा सा भी दूरी नहीं आनी चाहिए।

नीदरलैंड में दूसरा सबसे बड़ा इंडियन डायसपोरा

मोदी ने कहा कि पूरे यूरोप में नीदरलैंड वह देश है जहां दूसरा सबसे बड़ा इंडियन डायसपोरा है। सारे भूभाग के भारतीयों के साथ हमारा नाता जुडऩा चाहिए। टेक्नॉलजी के दौर में यह मुश्किल नहीं है। संगठन में ही शक्ति है। सरकार की तरफ से दूतावास होते हैं, दूत होते हैं, हिंदी भाषा में उन्हें राजदूत कहते हैं, लेकिन आप सब यहां पर राष्ट्रदूत हैं। हर हिंदुस्तानी दुनिया के हर कोने में राष्ट्रदूत है। भारत ऐसा देश है जहां दुनिया के सभी संप्रदाय हैं। दुनिया के सभी संप्रदायों को भारत में पूरा गौरव मिलता है। लोगों को भारत की अनेकता में एकता देखकर आश्चर्य होता है। हम सैकड़ों भाषाओं के साथ जीने वाले लोग हैं।

पहले लोकतंत्र का मतलब

उन्होंने कहा कि देश में नई सरकार बनी है, उसने जनभागीदारी को प्राथमिकता दी है। पहले लोकतंत्र का मतलब 5 साल में 1 बार जाना और ईवीएम मशीन का बटन दबाना और जो पसंद आए उसे वोट दे देना था। कंधे से कंधा मिलाकर कैसे काम करें, संघीय ढांचे को कैसे बढ़ावा मिले उस पर सरकार ने काम किया है।

अब कोई नहीं पूछता दाल के भाव

पहले टीवी पर एक ही खबर आती थी, दाल महंगी है। मुझसे पूछा जाता था कि मोदी दाल के भाव इतने ज्यादा क्यों है? अब दाल के भाव इतने कम हो गए कि कोई पूछता ही नहीं है। देश में 40 प्रतिशत ऐसे लोग थे जो बैंकिंग कार्यप्रणाली से बाहर थे, हमने जन-धन के माध्यम से सबको आर्थिक व्यवस्था से जोड़ा। हम मुद्रा योजना लाए। इससे रोजगार को बढ़ावा मिला। मुद्रा योजना का लाभ लेने वालों में 70 प्रतिशत महिलाएं होंगी।

भारत में 6 महीने का मातृत्व अवकाश

आज भी दुनिया के विकसित कहे जाने वाले देशों में मातृत्व अवकाश 12 वीक का होता है, जबकि भारत में कामकाजी महिलाओं को 6 महीने का मातृत्व अवकाश मिलता है। सुरक्षा के क्षेत्र में भी देश की महिलाएं बड़ी भूमिका अदा कर रही हैं। देश के कई राज्यों में पुलिस में 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

स्पेस टेक्नॉलजी की दुनिया में भारत ने कमाया नाम

आज भारत ने स्पेस टेक्नॉलजी की दुनिया में अपना नाम कमाया है। पिछले सप्ताह ही 30 नैनो सैटलाइट छोडऩे का काम हिंदुस्तान के स्पेस साइंस ने किया। पिछले महीने सबसे वजनी सैटलाइट प्रक्षेपित किया गया। देश आगे बढऩा चाहिए, लेकिन वक्त ज्यादा इंतजार नहीं करेगा। जिस गति से हम यहां पहुंचे हैं, उससे ज्यादा गति लानी होगी। आज स्थिति ऐसी है कि कोयले की अपेक्षा सोलर एनर्जी काफी सस्ती पड़ रही है, इससे देश आत्मनिर्भर बनेगा। 1,000 दिन के अंदर हमने करीब 18,000 गांवों में बिजली पहुंचाने का संकल्प लिया था। अभी 1,000 दिन हुए नहीं हैं और लगभग 13-14 हजार गांवों में बिजली पहुंच गई है। भारत आगे बढ़े, लेकिन भारत आधुनिक भी बने, इस दिशा में काम चल रहा है।

नरेंद्र मोदी ऐप डाउनलोड करने की अपील


मोदी ने कहा कि 5 साल का बिजनस और टूरिस्ट वीजा देने का मतलब डच नागरिकों को भारत से जोडऩे का प्रयास है। अपने देश के साथ मन-मस्तिष्क से जुड़े रहें। अपने जीवन को भारतीयमय बना दीजिए। नीदरलैंड के हेग में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय से नरेंद्र मोदी ऐप डाउनलोड करने की अपील की।


भारत, नीदरलैंड में 3 समझौतों पर हस्ताक्षर

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Netherlands Live Updates: PM says no matter the colour of the passports here, blood relations will not change
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narendra modi, netherlands live updates, pm modi, colour of the passports, blood relations will not change, speech to indian diaspora, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved