• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रक्षा मंत्री की ‘नमस्ते डिप्लोमैसी’ पर चीन फिदा,कहा-दोनों देशों की सोच बदलेगी

पेइचिंग। देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के दोस्ताना अंदाज की चीन में खूब तारीफ हो रही है। दरअसल, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने नाथू ला दौरे के दौरान चीनी सैनिकों को नमस्ते कहना सिखाया था। चीनी मीडिया ने मंगलवार को कहा कि निर्मला सीतारमण की ‘नमस्ते डिप्लोमैसी’ से भारत और चीन के लोगों की सोच बदलेगी। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने लेख के जरिए इस दृश्य को डोकलाम विवाद के बाद सबसे गर्मजोशी भरा पल बताया है। ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय में सीतारमण ग्रीटिंग्स सेंड्स वॉर्म सिग्नल शीर्षक के साथ लिखा है, भारतीय रक्षा मंत्री का पारंपरिक तौर पर चीनी सैनिकों को नमस्ते कहना यही दिखाता है कि वह सीमा पर शांति बनाए रखने के पक्ष में हैं और अब भविष्य में किसी तरह का विवाद नहीं चाहतीं।


लेख में कहा गया है, यह भारत और उसके लोगों का सच्चा और जिम्मेदारी भरा व्यवहार है। डोकलाम विवाद से पहले और बाद में, चीनी सरकार अपने नागरिकों के समर्थन के साथ सीमा पर शांति बनाए रखने की उम्मीद कर रही थी। लेकिन भारत के लोगों की उनके देश की बॉर्डर पॉलिसी को लेकर समझ थोड़ी अस्पष्ट और अराजक है। कुछ भारतीय मानते हैं कि नई दिल्ली चीन की इच्छाशक्ति को रौंदने के लिए कड़े कदम उठाएगा। लेख में यह भी कहा गया है कि चीन से लगती सीमा पर हाल के सालों में भारत ने सेना की मुस्तैदी बढ़ाई है। हालांकि, इस लेख में भारत से चीन की चिढ़ भी साफ दिखा। लेख में कहा गया है, चीन की अंतरराष्ट्रीय रणनीति में भारत पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया है। भारत का विकास चीन से पीछे है। दोनों देशों के बीच दोस्ताना संबंध ही सबसे बेहतर विकल्प हैं। दोनों देशों को जोखिम नियंत्रित करना चाहिए।

इससे पहले चीन ने सोमवार को कहा था कि भारत-चीन सीमा का सिक्कम सेक्टर ऐतिहासिक संकल्पों निर्धारित है और भारत को इस सच्चाई का सम्मान करना चाहिए। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने ब्रिटेन और चीन के बीच 1890 की संधि का उल्लेख करते हुए कहा था कि चीन-भारत सीमा का सिक्किम सेक्टर ऐतिहासिक संकल्पों से निरूपित है और नाथू ला दर्रा इसका बेहतरीन गवाह है। चीन ने 73 दिनों तक चले डोकलाम विवाद के दौरान बार-बार इस संधि का उल्लेख किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Most warmhearted scene since Doklam stand off: Chinese media
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian defence minister, nirmala sitharaman, chinese troops, sino indian border, nathu la, sitharaman exchange with soldiers, chinese media, doklam \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved