• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

दुनिया की 108 सुंदरियों को पछाड़ भारत की मानुषी चिल्लर बनीं मिस वर्ल्ड-2017

सान्या। भारत की सुंदरी मानुषी छिल्लर ने शनिवार को मिस वर्ल्ड-2017 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया। इसी के साथ उन्होंने सौंदर्य की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगितामें ताज पाने से 16 साल से चूकते रहे अपने देश के लिए ताज हासिल कर देशवासियों का गौरव बढ़ाया। मानुषी से पहले ये खिताब वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था, जो अब प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री हैं। हॉलीवुड फिल्म में काम कर वह अंतर्राष्ट्रीय अभिनेत्री भी कहलाने लगी हैं। मिस वर्ल्ड 2016 की विजेता प्यूर्टो रिको की स्टेफनी डेल वैले ने 21 वर्षीय मानुषी छिल्लर को ताज पहनाया। इस दौरान वह काफी भावुक दिखाई दीं।

दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियों को पछाड़ कर यह खिताब अपने नाम किया है। मिस मैक्सिको एंड्रिया मेजा को पहला रनरअप घोषित किया गया, जबकि सान्या सिटी एरिया में आयोजित समारोह में मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल को दूसरे रनरअप के रूप मेंघोषित किया गया। हरियाणा में डॉक्टर माता-पिता के घर में जन्मी मानुषी छिल्लर ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वुमेन से पढ़ाई की है।

ये भी पढ़ें -
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Manushi Chillar wins Beauty with a Purpose at Miss World
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: miss world 2017, manushi chillar, beauty, miss world, miss india manushi chillar, haryana girl, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved