• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रोहिंग्या संकट पर सू की ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, भारत ने किया स्वागत

यंगून। भारत ने म्यांमार के राखिने प्रांत में फैली हिंसा की स्थिति पर म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के उत्साहजनक और सकारात्मक बयान का मंगलवार को स्वागत किया। म्यांमार के राखिने प्रांत में फैली हिंसा के बाद लाखों रोहिंग्या मुस्लिम बांग्लादेश पलायन को मजबूर हुए हैं। म्यांमार में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने सू की के इस मुद्दे पर बयान के बाद पत्रकारों से कहा, यह एक उत्साहवर्धक संबोधन था और इसमें काफी सकारात्मकता थी। मेरा मानना है कि हम सभी इस बात से सहमत हैं कि म्यांमार काफी मुश्किल और कठिन समस्या का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा, हाल के दिनों में राखिने प्रांत में उत्पन्न स्थिति न केवल देश के लोगों के लिए, बल्कि पड़ोसी देशों, यहां तक कि हमारे लिए भी चिंता का विषय है।मौजूदा समस्या पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सू की ने मंगलवार को कहा कि वह और उनकी सरकार देश में सभी मानवाधिकार उल्लंघनों और गैरकानूनी हिंसा की निंदा करती है। उन्होंने कहा कि वह राखिने प्रांत में अंतर्राष्ट्रीय जांच से नहीं डरती हैं। सू की का यह बयान राखिने प्रांत में फैली हिंसा के बाद पहली बार आया है। उन्होंने कहा कि इस हिंसा से पीडि़त सभी लोगों के लिए वह बेहद दुखी हैं और म्यांमार इस राज्य के सभी समुदायों के लिए एक स्थायी समाधान के लिए बचनबद्ध है।

बांग्लादेश में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने सोमवार को कहा था कि 25 अगस्त के बाद म्यांमार के राखिने प्रांत में फैली हिंसा के बाद यहां लगभग 415,000 रोहिंग्या मुस्लिम आ चुके हैं। रोहिंग्या को म्यांमार अपना नागरिक नहीं मानता है और बांग्लादेश में इन लोगों में से कुछ को शरणार्थी का दर्जा प्राप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस माह की शुरुआत में म्यांमार दौरे के दौरान राखिने प्रांत में फैली हिंसा के संबंध में स्टेट काउंसलर आंग सान सू की को अपनी चिंताओं से अवगत कराया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India welcomes Aung San Suu Kyi statement on Rohingya Muslims
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aung san suu kyi statement on rohingya muslims, india ambassador to myanmar, vikram misri, india, myanmar state counsellor, aung san suu kyi, rakhine state, rohingya refugees, bangladesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved