• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

7 साल में चीन से भी ज्यादा हो जाएगी भारत की आबादी, बढ़ेगी भुखमरी

वॉशिंगटन। हिन्दुस्तान की आबादी अगले सात साल में पड़ोसी देश चीन से भी ज्यादा हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व की मौजूदा जनसंख्या 7.6 अरब है, जो साल 2050 तक बढ़कर 9.8 अरब हो जाएगी। 2024 तक दोनों देशों में करीब 144 करोड़ लोग होंगे। पिछले साल अनुमान लगाया गया था कि आबादी के मामले में भारत चीन को 2022 तक पीछे छोड़ देगा। जिसमें अब सुधार किया गया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2050 तक नाइजीरिया की आबादी अमेरिका से ज्यादा हो जाएगी। इसके साथ ही नाइजीरिया दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा।

आपको बता दें कि वर्तमान मे भारत की आबादी 1.3 अरब है वहीं चीन की आबादी 1.4 अरब है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट की माने तो विश्व की 8.3 करोड़ आबादी हर साल बढ़ रही है, जबकि अनाज उत्पादन में बहुत तेजी से गिरावट आ रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2030 तक दुनिया की आबादी 8.6 अरब और 2050 तक 9.8 अरब तक पहुंच जायेगी। इसके आलावा साल 2050 तक 60 या इससे ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या आज की तुलना में दोगुनी हो जायेगी। चिंता की बात यह है कि अनाज का प्रोडक्शन तेजी से कम हो रहा है। ऐसे में, आने वाले समय में दुनिया में खाने का संकट खड़ा हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-india population surpass china in next seven year said un report
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india population, surpass china, next seven year, un report, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved