रियाद। सऊदी अरब के मक्का शहर में सोमवार को एक होटल में आग लग गई, जिससे हज यात्रियों में भय का माहौल है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आग के बाद होटल को खाली करा लिया गया। सऊदी अरब के इस शहर में 20 लाख से अधिक मुसलमान हज यात्रा करेंगे। नागरिक रक्षा के प्रवक्ता नायेफ अल-शरीफ ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आग अजाजिया जिले में होटल की आठवीं मंजिल पर वातानुकूलित इकाई में लगी। आग के बाद होटल से सभी 600 लोगों को बाहर निकाल लिया गया। इनमें से अधिकांश तुर्की व यमन से हैं। बाद में उन्हें वापस होटल ले जाया गया।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope