• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

म्यांमार में मिली हिंदुओं की सामूहिक कब्र, रोहिंग्या आतंकियों ने किया था कत्ल

यांगून। म्यांमार की सेना ने दावा किया है कि हिंसाग्रस्त क्षेत्र रखाइन स्टेट से 28 हिंदुओं की सामूहिक कब्र मिली है। सेना के दावों के मुताबिक रोहिंग्या मुस्लिम आतंकियों ने इन हिंदुओं का कत्ल किया और 28 हिंदुओं को मारकर दफन कर दिया गया था। एक न्यूज एजेंसी ने रविवार शाम म्यांमार सेना के हवाले से यह जानकारी दी है। सेना प्रमुख की वेबसाइट पर पोस्ट किये हुए बयान में कहा गया कि सुरक्षा सदस्यों को 28 हिंदुओं के शव मिले और उन्हें निकाला गया। पोस्ट के मुताबिक रखाइन राज्य में अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी के आतंकियों ने क्रूर और हिंसक तरीके से इन हिंदुओं की हत्या की है।

म्यांमार सरकार का दावा है कि अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी के आतंकियों ने पुलिस चौकियों पर हमले किये, जिसके बाद सेना ने इतना बड़ा अभियान चलाया कि संयुक्त राष्ट्र का मानना है मुस्लिम अल्पसंख्यकों का सफाया हुआ है। एक महीने के भीतर ही इस क्षेत्र से 430000 से ज्यादा रोहिंग्या शरणार्थी के रूप में बांग्लादेश भागने के लिए मजबूर हुए हैं। इलाके में रहने वाले करीब 30000 हिंदू और बौद्ध भी विस्थापित हुए। इनमें से कुछ का कहना है कि रोहिंग्या आतंकवादियों ने उन्हें डराया-धमकाया। सेना ने कहा है कि सुरक्षा अधिकारियों को कब्रों में 20 महिलाएं और आठ पुरुषों के शव मिले हैं। इनमें से छह लडक़ों की उम्र दस साल से कम थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Grave Of 28 Hindus Killed By Rohingya Militants Found: Myanmar Army
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 28 hindus killed, rohingya militants, myanmar army, myanmar military, arakan rohingya salvation army, arsa, rakhine state, muslim rohingya militants, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved