• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 30 लोगों की मौत

Flooding and landslides kill more than 30 in Nepal: officials - World News in Hindi

काठमांडू। नेपाल में मानसून की भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ व भूस्खलन में करीब 30 लोगों की मौत हो गई है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से सुनसारी में सात, झापा और सिंधुली में चार-चार और सरलही, मोरंग व बांके में तीन-तीन व दंग व बारा में दो-दो लोगों की जानें गई हैं। मकवानपुर व पल्पा में बाढ़ व भूस्खलन से एक-एक मौत हुई है। हालांकि, गृह मंत्रालय ने मरने वालों की संख्या 17 बताई है।

जिला प्राकृतिक आपदा राहत समिति ने अपनी आपात बैठक में बाढ़ से करीब 50,000 लोगों के बुरी तरह से प्रभावित होने का अनुमान जताया है। इससे खाद्य पदार्थों व दूसरे सामानों को भी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ में सकरपुरा, बनरझूला, बर्सिन, तिलुलिया व कुसाहा में शनिवार सुबह से करीब 2,000 परिवार फंसे हुए हैं।

हजारों घर तबाह हो चुके है। तिलाथि, सकरपुरा, मलहानिया, कुसहा, बनारझूला व राजबिराज में दर्जनों बस्तियां तबाह हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सप्तारी के प्रमुख जिला अधिकारी कृष्ण बहादुर कटुवाल ने कहा कि कोशी नदी के पश्चिमी तटबंध के टूटने का खतरा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Flooding and landslides kill more than 30 in Nepal: officials
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: flooding and landslides, 30 kill, nepal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved