लंदन। दुनिया की सबसे बडी ऑप्टिकल और इंफ्रारेड दूरबीन चिली में बन रही है
जिससे वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड की आतंरिक गतिविधियों को समझने में मदद
मिलेगी।
यूरोपियन सदर्न ऑब्जर्वेटरी-ईएसओ द्वारा बनाई जा रही इस अतिविशाल
दूरबीन-ईएलटी में मुख्य दर्पण का व्यास 39 मीटर का है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस दूरबीन की खासियत
यह है कि इसे ऑप्टिकल सिस्टम का प्रदर्शन सुधारने के लिए इस्तेमाल करने
वाली प्रौद्योगिकी एडेप्टिव ऑप्टिकल से बनाया जा रहा है और इसमें
वायुमंडलीय विक्षोभ को सही करने की क्षमता है जो दूरबीन इंजीनियरिंग को
दूसरे स्तर पर ले जाती है।
इस विशाल दूरबीन का निर्माण 2024 तक कर लिया जाएगा। इसे चिली में 3,046
मीटर उंचे पर्वत सेरो आर्मजोन की चोटी पर स्थापित किया जाएगा।
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक इस परियोजना में अहम भूमिका निभा रहे
हैं और वे इसके स्पेक्ट्रोग्राफ के डिजाइन और निर्माण के लिए जिम्मेदार
है।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope