बीजिंग। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को कहा कि सीमा पर हालिया विवाद के लिए भारत जिम्मेदार है और उन्होंने भारतीय सैनिकों से डोकलाम खाली करने को कहा। डोकलाम पर चीन अपना दावा करता है। ऐसा पहली बार है, जब चीन सरकार के किसी शीर्ष अधिकारी ने सिक्किम सेक्टर में सीमा विवाद पर प्रतिक्रिया जताई है, जहां दोनों देशों की सेनाओं के बीच पिछले एक महीने से अधिक अवधि से गतिरोध बना हुआ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वांग ने कहा, सही और गलत क्या है, यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है और यहां तक कि वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों ने खुले तौर पर कहा है कि चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में प्रवेश नहीं किया। इस तरह भारत ने स्वीकार कर लिया है कि वह चीनी क्षेत्र में घुसा। उन्होंने एक बयान में कहा, इसका समाधान बेहद आसान है। भारत को ईमानदारी पूर्वक अपने सैनिकों को वापस बुला लेना चाहिए।
इससे पहले सोमवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा था कि डोकलाम क्षेत्र में कोई क्षेत्रीय विवाद नहीं रहा है। यह कहना सही होगा कि क्षेत्रीय विवाद शांतिपूर्ण तरीके से हल होने चाहिए, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि इस तरह की बात डोकलाम की हालत पर लागू नहीं होती, क्योंकि इस स्थल पर अब कोई क्षेत्रीय विवाद नहीं है, जहां यह घटना हुई है। भारत और चीन के जवानों के बीच डोकलाम में गतिरोध बना हुआ है। डोकलाम भारत, भूटान और चीन के बीच तिराहा है।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope