पेइचिंग। चीन की राजधानी पेइचिंग में पेइचिंग
अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव-2017 और पेइचिंग-थियनचिन-हपेई
पतंग आदान-प्रदान गतिविधि का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों देसी-विदेशी
पेशेवर पतंगबाजों ने हिस्सा लिया। पतंग प्रतियोगिता देखने आये दर्शकों ने अपनी-अपनी
टीमों का उत्साहवर्धन भी किया। इस पतंग महोत्सव का आयोजन पेइचिंग के फंगथाई जिले में स्थित
गार्डन एक्स्पो पार्क में पेइचिंग खेल अकादमी, विदेशी देशों के साथ मैत्री के
लिए पेइचिंग जन संघ, पेइचिंगफंगथाई
जन सरकार के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। मंच पर उपस्थित पेइचिंगफंगथाई जन सरकार के
उपाध्यक्ष फंगश्याओक्वांग, फंगथाई
जन कांग्रेस की उप डायरेक्टर मैडम वांग पाइलिंग ने पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय पतंग
महोत्सव और पेइचिंग-थियनचिन-हपेई पतंग आदान-प्रदान गतिविधि में आए सभी पतंगबाजों
और पंतग प्रेमियों को हार्दिक धन्यवाद दिया।
इस महोत्सव में अलग-अलग आकार की पतंगे देखी गईं। छोटी से
छोटी और बड़ी से बड़ी पतंगों ने सभी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। वहां पतंगों
की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें पतंग बनाने वालों ने अपनी शानदार पतंगों का
प्रदर्शन किया। वहां मौजूद पतंगबाजों ने बताया कि कुछ पतंगों को तैयार करने में 1-2 साल का समय लग जाता है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope