बीजिंग। भारत के साथ डोकलाम में जारी गतिरोध के बीच चीन ने देश के पश्चिमी हिस्से में सैन्याभ्यास किया है। समाचार पत्र लियान्हे जाओबाओ ने एक चीनी सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि यह सैन्य अभ्यास भारत में धाक जमाने के मकसद से किया गया है। सैन्य अभ्यास का संचालन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की वेस्टर्न थियेटर कमांड ने किया। अभ्यास के स्थान और समय का खुलासा नहीं किया गया है। चाइना सेंट्रल टेलीविजन के मुताबिक, अभ्यास में पीएलए की 10 इकाईयों ने भाग लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तिब्बत, शिनजियांग, निंगिशया, चिंगहई, सिचुआन और चोंग्किंग नवगठित वेस्टर्न थियेटर कमांड के अधीन आते हैं। जुलाई में पीएलए ने भारत से सटे तिब्बत में सैन्य अभ्यास किया था। चीन का कहना है कि उसकी सेनाएं भारत के साथ सैन्य संघर्ष के लिए तैयार हैं, जिसकी सेनाएं डोकलाम में उसके क्षेत्र में मौजूद हैं। भारत-चीन सीमा पर सिक्किम के डोकलाम में भारत और चीनी सेनाओं के बीच तीन महीने से गतिरोध जारी है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope