• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका, दक्षिण कोरिया का संयुक्त सैन्याभ्यास खतरनाक : उत्तर कोरिया

America, South Korea Joint military exercise Dangerous: North Korea - World News in Hindi

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका का विवादित संयुक्त सैन्याभ्यास कोरियाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए घातक है। यह सैन्याभ्यास अगले सप्ताह से शुरू होना है। उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, वार्षिक ‘उलची फ्रीडम गार्डियन’ सैन्याभ्यास कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति के लिए घातक हो सकता है। यह सैन्याभ्यास 21 अगस्त से शुरू होगा।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हर साल अगस्त से दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सुरक्षाबल संयुक्त रूप से सैन्याभ्यास करते हैं। यह सैन्याभ्साय 12 दिनों तक चलेगा, जिसका मकसद उत्तर कोरिया की ओर से किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई की प्रतिक्रियास्वरूप आपस में समन्वय करना है। उत्तर कोरिया इस सैन्याभ्यास की हर साल आलोचना करता है और इसे अपने खिलाफ युद्ध की तैयारियों के तौर पर देखता है।

उत्तर कोरिया की ओर से इस संयुक्त सैन्याभ्यास पर यह बयान बीते सप्ताह अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच हुए गर्मागर्म विवाद के बाद आया है। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों पर प्रतिक्रियास्वरूप अमेरिका के गुआम द्वीप पर हमले की चेतावनी दी थी, जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भी कड़े शब्दों में उत्तर कोरिया को करारा जवाब दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-America, South Korea Joint military exercise Dangerous: North Korea
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: america, south korea, joint military exercise, dangerous, north korea, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved