• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आबे का उत्तर कोरिया पर कड़े रुख का संकल्प

Abe resolves hard on North Korea - World News in Hindi

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उत्तर कोरिया के मसले पर कड़ा रुख अख्तियार करने का आश्वासन दिया है। सीएनएन के मुताबिक, आबे ने मीडिया से कहा, ‘‘मेरा तात्कालिक काम उत्तर कोरिया से निपटना है।’’उन्होंने कहा, ‘‘मैं कूटनीति के मामले में सख्त रुख रखंूगा। लोगों द्वारा मिले जनादेश के साथ मैं कूटनीति को लेकर अपने अधिकार का प्रयोग करूंगा।’’आबे ने सार्वजनिक प्रसारक एनएचके द्वारा एक्जिट पोल में अपने गठबंधन की जीत का अनुमान जताने के बाद यह बात कही थी। उल्लेखनीय है कि आबे के नेतृत्व वाले गठबंधन ने रविवार को हुए आम चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ शानदार जीत हासिल कर ली है।

सीएनएन के मुताबिक, उत्तर कोरिया से बढ़ते खतरे के बीच आबे ने जापान के संविधान में संशोधन के लिए 2020 तक की समय सीमा निर्धारित की है। संविधान के वर्तमान प्रारूप के अनुसार, जापान सशस्त्र सेनाएं गठित नहीं कर सकता। आबे ने एनएचके के एक्जिट पोल के नतीजों के बाद कहा था, ‘‘मैं इस जीत को बेहद विनम्रता के साथ स्वीकार करूंगा।’’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Abe resolves hard on North Korea
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: japan pm, shinzo abe, north korea, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved