लिस्बन। पुर्तगाल की एक दो मंजिली इमारत में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लोग झुलस गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आग शनिवार रात को लिस्बन से 250 किलोमीटर दूर विला नोवा डा रेन्हा की एक इमारत में हीटर बॉयलर फटने से लगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशासन ने मौके पर 148 दमकलकर्मियों और 67 वाहनों को भेजा और एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। घायलों में से कुछ बुरी तरह से झुलस गए हैं, जिन्हें हेलीकॉप्टरों के जरिए अस्पताल भेजा गया।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope