काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत में एक स्थानीय बाजार में आतंकियों द्वारा मोर्टार से किए गए हमले में पांच नागरिकों की मौत हो गई। इसके अलावा 45 अन्य घायल हो गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह घटना सुबह में हुई। आतंकियों ने फरयाब प्रांत के ख्वाजा सब्ज पोश जिले के बाजार में तीन राउंड मोर्टार दागे।
पुलिस ने कहा कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने से मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
पुलिस ने कहा कि घायलों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।
हमले की किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन तालिबान व इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी फरयाब के कुछ हिस्सों में मौजूद हैं।
प्रांत में बीते महीनों में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच भारी संघर्ष हुआ है।
अफगानिस्तान के संयुक्त राष्ट्र मिशन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2017 के पहले नौ महीनों में संघर्ष से जुड़ी घटनाओं में 2,640 से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं और 5370 से ज्यादा घायल हुए है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope