• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बलूचिस्तान: प्रतिबंधित विभिन्न संगठनों के 434 विद्रोहियों ने किया आत्मसमर्पण

क्वेटा। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित विभिन्न संगठनों के करीब 434 विद्रोहियों ने आत्मसमपर्ण कर दिया है। इन प्रतिबंधित संगठनों के विद्रोहियों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया। जिन व्रिद्रोहियों ने आत्मसमर्पण किया वे बलोच रिपब्लिकन आर्मी, बलोच लिबरेशन आर्मी और अन्य चरमपंथी संगठनों से जुडे हुए हैं। ज्ञातव्य है कि ये चरमपंथी बलूचिस्तान के सुरक्षाकर्मियों और कैम्पों को कथित रूप से निशाना बना चुके हैं।

इन आजादी समर्थक गुटों के विद्रोहियों का आत्मसमर्पण पाकिस्तान के लिए राहत की बात है। ज्ञातव्य है कि चीन पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरिडोर बलूचिस्तान से होकर गुजरेगा। साथ ही बूलचिस्तान में चीन ग्वादर पोर्ट विकसित कर रहा है जिसका व्यापारिक और सामरिक महत्व है। ऐसे में इन विद्रोहियों का आत्मसमर्पण पाक और चीन दोनों के लिए राहत की बात है। ज्ञातव्य है कि अशांत बलूचिस्तान में ये संगठन आजादी की मांग काफी समय से कर रहे हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-434 of balochistan rebels surrender to pakistan government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: balochistan rebels, 434 baloch rebels surrender, pakistan government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved